उत्तराखंड

कर्नाटक की महान जनता ने मोदी को दिया करारा जबावः करन माहरा

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की शानदार जीत पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मिष्ठान वितरण, आतिशबाजी कर कर्नाटक की महान जनता व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी हैं। इस असवर पर अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय से जूलूस के रूप में जाकर घण्टाघर हनुमान मन्दिर मंे प्रसाद चढाया और हनुमान चालिसा का पाठ किया गया तत्पश्चात डॉ. भीमराव अंवेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हंे श्रद्वाजंलि दी गई। उन्होेंने कर्नाटक की विधानसभा में कांग्रेस की भारी जीत पर बोलते हुए कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा की केन्द्र सरकार ने अपनी पूरी ताकत झौंकी दी थी, परन्तु वहां की महान जनता ने भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी को करारा जबाव देकर देश की जनता को नये राजनैतिक समीकरण बनने के संकेत दिये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में जिस तरह लोकतांत्रिक परम्पराओं और मर्यादाओं की सीमायें लाधंते हुए कर्नाटक की जनता को भर्मित करने का प्रयास किया गया उसमंे कर्नाटक की महान जनता ने कोई रूचि ना लेकर लोकतंत्र की मजबूती के पक्ष मेें मतदान किया है। उसके लिए वहां की जनता को साधुबाद देना चाहता हॅू।उन्होंने कहा कि अब देश की जनता भाजपा के जुमलों से अजीज आ चुकी है और अब इस तरह बहकावे में जनता नही आने वाली है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके अथक प्रयासों से भाजपा को करारा झटका लगा है। करन माहरा ने कहा कि कर्नाटक मेें भाजपा के केन्द्रीय नेताओं द्वारा लगातार धार्मिक उन्माद फैलाकर सत्ता को हथियाने का प्रयास करना चाहती थी परन्तु कर्नाटक की महान जनता ने’’सर्वधर्म सम्भाव’’ एवं धर्मनिरपेक्षता के सिद्वान्त एवं आदर्श पर चलकर भाजपा को कटारा जबाव दिया है। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसवन्दिर ंिसह गोगी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि आज सामाजिक तौर पर हमें जाति, धर्म, भाषा, खान-पान, वेशभूषा के आधार पर बांटा जा रहा है। हर रोज देशवासियों को एक-दूसरे से लड़ाने के लिए नए-नए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। लोगों में भय का माहौल है, विशेष तौर पर महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। सताधारी पार्टी द्वारा किया जा रहा यह सामाजिक विभाजन हमारी एकता को कमजोर कर रहा है, जिससे हमारे दुश्मनों को मदद मिलती है। हमें नहीं बोलना चाहिए कि हाल ही के समाचारों के अनुसार मोदी राज में चीन ने लद्दाख में हमारी जमीन के 2,000 वर्ग किमी. के हिस्से पर कब्जा कर लिया है। राजनीतिक रूप से देखें तो आज लोगों की आवाज को दबाया जा रहा हैं संसद और मीडिया जैसी संस्थाओं में अब हम अपने जीवन की समस्याओं और जरूरतों पर भी चर्चा नहीं कर सकते। लोगों द्वारा चुनी गई विपक्षी दलों की राज्य सरकारें धन बल और एजेंसियों का दुरुपयोग कर गिराई जा रही हैं जो लोकतंत्र के लिए घातक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button