उत्तराखंड

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी कैंट विधानसभा क्षेत्र जीएमएस मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सुशीला बलूनी की अहम भूमिका रही है। सुशीला बलूनी को ताई जी के नाम से लोग संबोधित करते थे।सुशीला बलूनी का पहाड़ के प्रति अगाध प्रेम था, राज्य प्राप्ति के लिये उनका योगदान व संघर्ष सदैव याद रखा जाएगा। वे उत्तराखण्ड राज्य की मांग को लेकर कचहरी प्रांगण में धरने पर बैठने वाली पहली महिला थी। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी अब हमारे बीच नहीं हंै, लेकिन उनके संघर्ष यादंे सदैव याद की जाती रहेंगी। उन्होंने राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी सामाजिक एवं राजनीतिक यात्रा में एक बेहतरीन पारी खेली है। उनकी उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में अहम भूमिका रही। वह उत्तराखंड आंदोलनकारी सम्मान परिषद की अध्यक्ष और उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष भी रहीं। उनकी छवि एक जुझारू, संघर्षशील और ईमानदार महिला नेत्री के रूप में रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button