Rudrapurउत्तराखंडक्राइम

8 ऑटोमैटिक पिस्टल्स के साथ रुद्रपुर में हथियार तस्कर गिरफ्तार

8 ऑटोमैटिक पिस्टल्स के साथ रुद्रपुर में हथियार तस्कर गिरफ्तार

दिनांक/24/07/2025

Rudrapur/Uttarakhandprime 24×7 

रुद्रपुर। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 8 ऑटोमैटिक पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई। आरोपी मध्यप्रदेश के तस्कर से पिस्टल ला कर जनपद में सप्लाई करता है।

उत्तराखंड एसटएफ और रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए एक असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 8 ऑटोमैटिक पिस्टल व मैगजीन बरामद हुई हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के मुताबिक एसटएफ टीम को सूचना मिली थी कि रुद्रपुर क्षेत्र में भारी मात्रा में असलहों की सप्लाई होने जा रही है। सूचना पर टीम ने देर रात्रि में कोतवाली रुद्रपुर टीम को साथ लेते हुए संघन चेकिंग अभियान चलाते हुए मुखबिर की सूचना में बागवाला क्षेत्र में दबिश देते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से 8 ऑटोमैटिक पिस्टल और मैगजीन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम खजान सिहं पुत्र गुरूचरण सिहं निवासी बागवाला, थाना रूद्रपुर बताया। आरोपी ने बताया वह पूर्व में लूट तथा अवैध हथियार की तस्करी में जेल जा चुका है। वह अपने साथियों के साथ पिछले कुछ वर्षो से बहरानपुर, मध्यप्रदेश से सरताज नाम के व्यक्ति से जो मध्यप्रदेश में अवैध हथियारों का बड़ा तस्कर है। उससे हथियार ले कर आता है। आरोपी ने बताया उसने अपने साथियो के साथ पूर्व में भी इस प्रकार की सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल उत्तरप्रदेश व उत्तराखण्ड में सप्लाई किये हैं। पूछताछ में आरोपी ने कई नामों के खुलासे किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button