राशिफल

आज का राशिफल

आचार्य सिमरन

मेष राशि : आप जो शारीरिक बदलाव आज करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनाएगा। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

वृष राशि : अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं।

मिथुन राशि : आपका झगाड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लम्बी कर सकता है। किसी को ख़ुद पर इतना नियंत्रण न दें, कि वह आपको नाराज़ कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े।

कर्क राशि : बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है।

सिंह राशि : काम का बोझ आज कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है।

कन्या राशि : लोगों से साथ बात करने और समारोहों में शिरकत करने का डर आपके घबराहट की वजह बन सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए अपने आत्मविश्वास में इज़ाफ़ा करें।

तुला राशि : आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि : तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें और नियमित व्यायाम करते रहें। आज आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है जिसे सुलझाने के लिए आप अपने पिता या पितातुल्य किसी आदमी से सलाह ले सकते हैं।

धनु राशि : हर इंसान को ग़ौर से सुनें, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं।

मकर राशि : आपका रूख़ा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड ख़राब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है।

कुंभ राशि : गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय ख़ास ख़याल रखने की ज़रूरत है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले शिशु को नुक़सान हो सकता है।

मीन राशि : आपका तल्ख़ रवैया दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। मेहमानों के साथ का आनंद लेने के लिए बढ़िया दिन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button