मंगल कलश स्थापना समारोह 9 जुलाई को – Uttarakhand Prime 24X7

मंगल कलश स्थापना समारोह 9 जुलाई को

दिनांक/07/07/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। संस्कार प्रणेता एवं ज्ञान योगी आचार्य 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज का 31वाँ पुष्प वर्षा योग इस वर्ष देहरादून दिगंबर जैन समाज को संपन्न कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आचार्य श्री चार माह तक देहरादून में विराजमान रहेंगे तथा नगर के विभिन्न जैन मंदिरों में जाकर धर्मप्रचार एवं सत्संग के माध्यम से समाज को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। 9 जुलाई को मंगल कलश स्थापना समारोह जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन में आयोजित किया जाएगा। यह समारोह प्रातः 8 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली, खजान दास भी शामिल होंगे।
सोमवार को यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में पुष्प वर्षा योग समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्षायोग की अवधि में कई विशिष्ट धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण कल्याणक, वात्सल्य पर्व (रक्षाबंधन), स्वतंत्रता दिवस, पर्युषण महापर्व, आचार्य श्री का दीक्षा दिवस, भगवान महावीर निर्वाण कल्याणक आदि शामिल हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में भी आचार्य श्री का 25वाँ रजत पुष्प वर्षा योग देहरादून में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ था। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंगल कलश स्थापना समारोह 9 जुलाई को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में विधानाचार्य संदीप जैन और संगीतकार रामकुमार एंड पार्टी प्रतिभाग करेगी। 10 जुलाई को गुरू पूर्णिमा महोत्सव और 11 जुलाई को वीर शासन जयंती मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *