Dehradunउत्तराखंडक्राइम

आबकारी विभाग ने कच्ची शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार

आबकारी विभाग ने कच्ची शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार

दिनांक 26/06/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। आबकारी विभाग ने गुरूवार की सुबह 60 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह एक सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा मनसा देवी फाटक के समीप तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान आबकारी टीम को एक संदिग्ध स्कूटी आती दिखायी दी। टीम ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो स्कूटी सवार स्कूटी छोड़कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान स्कूटी में रखे दो काले बैगों और डिग्गी से कुल 40 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। प्रत्येक पाउच में करीब डेढ़ लीटर अवैध शराब भरी हुई थी, इस प्रकार कुल 60 लीटर कच्ची शराब की तस्करी पकड़ी गई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह शराब उत्तर प्रदेश के कालागढ़ क्षेत्र से तस्करी कर मनसा देवी, ऋषिकेश क्षेत्र में बिक्री के उद्देश्य से लाई जा रही थी। आबकारी टीम ने मौके से स्कूटी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button