Srinagarउत्तराखंडदुखद

ब्रेक फेल होने के बाद पहाड़ी से टकरया ट्रक, हेल्पर की मौत

ब्रेक फेल होने के बाद पहाड़ी से टकरया ट्रक, हेल्पर की मौत

दिनांक/25/06/2025

Srinagar/Uttarakhandprime 24×7 

श्रीनगर गढ़वाल। ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब जा रहे एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के कारण उसमें सवार हेल्पर की मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक ट्रक ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब के लिए चला था। रास्ते में श्रीनगर मार्ग पर करीब छह बजे ट्रक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया और सड़क पर पलट गया। ट्रक में सवार हेल्पर जोगिंदर सिंह (उम्र 55 ) पुत्र पंजाब राम, निवासी शिकार, जिला गुरदासपुर (पंजाब) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक हेमकुंड साहिब के लिए भंडारे का सामान लेकर जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button