उफनते नाले में बहने से बाल-बाल बचा युवक – Uttarakhand Prime 24X7

उफनते नाले में बहने से बाल-बाल बचा युवक

दिनांक/22/06/2025

Champawat/Uttarakhandprime 24×7 

चंपावत। रविवार को भारी बारिश के चलते किरोड़ा नाला उफान पर आ गया। इस दौरान खटीमा से घूमने आए युवक ने बाइक से उफनते नाले को बीच सड़क को पार करने का प्रयास किया। जिस पर वह बाइक समेत नाले में बह कर रोखड़ में पानी के बीच फंस गया।

बता दें उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों बारिश हो रही है। जिसके कारण नदी नाले उफान पर हैं। किरोड़ा नाला उफान भी इसी कड़ी में उफान पर है। आज इसमें एक बाइक सवार युवक बह गया। मामले की जानकारी मिलते ही अलर्ट मोड में तैनात एसडीआरएफ व टनकपुर पुलिस ने युवक को पानी के तेज बहाव से बचा कर सुरक्षित बाहर निकाला। जिससे बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई। नाले में बहे युवक की पहचान खटीमा निवासी तस्लीम पुत्र लईक के रूप में हुई है। एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने आमजन व बाहर से टनकपुर घूमने आने वाले लोगों से बरसाती नदी नालों को पार ना करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *