Haridwarउत्तराखंडक्राइम

हरकी पैडी पर जाम छलकाने के 10 आरोपी दबोचे, पुलिस एक्ट में किया चालान

हरकी पैडी पर जाम छलकाने के 10 आरोपी दबोचे, पुलिस एक्ट में किया चालान

दिनांक/14/06/2025

Haridwar/Uttarakhandprime 24×7 

हरिद्वार। गंगा घाट हरकी पैडी में जाम छलकाने वाले दस लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका पुलिस एक्ट में चालान किया।

शनिवार को यहां रेंज स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम के तहत प्रभारी चौकी के नेतृत्व में हरकी पैड़ी पुलिस ने मां गंगा जी के पवित्र घाट पर शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले निम्न कुल 10 व्यक्तियों को दबोचा। सभी आरोपियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई कर संयोजन शुल्क वसूल किया गया तथा भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है। पकडे गये लोगों ने अपने नाम चेतन पुत्र वीरेंद्र निवासी लाल कुआं बादलपुर जिला गाजियाबाद, दीपांशु पुत्र वीरेंद्र निवासी उपरोक्त, अक्षय कुमार पुत्र आजाद निवासी मुंडभर थाना भोरा कला मुजफ्फरनगर, सनी पुत्र मुकेश निवासी हड़ौली थाना भोरा कला मुजफ्फरनगर, अंकित कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी सिसौली थाना भोरा कला मुजफ्फरनगर, राहुल पुत्र मुंगेर निवासी ब्रह्मपुरी थाना कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार, रामू पुत्र शक्ति निवासी उपरोक्त,परविंदर पुत्र रूपराम निवासी पीतपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार, शुभम पुत्र गोनर निवासी शिवलोक कॉलोनी थाना रानीपुर, विकास पुत्र निरपाल निवासी हाथरस बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button