अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत – Uttarakhand Prime 24X7

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

दिनांक/07/06/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। सेलाकुई क्षेत्र में बाइक सवार व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मोत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सेलाकुई थाना को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि लेबर रोड़ पर एक मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर थाना सेलाकुई पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के द्वारा सरकारी अस्पताल विकासनगर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक श्रवण सिंह सेलाकुई में एक कंपनी में काम करता था। रात को कंपनी से छुट्टी के बाद घर जाते समय सेलाकुई लेबर रोड पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सेलाकुई के एस एस आई जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन द्वारा एक बाइक सवार को टक्कर मार दी गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान श्रवण सिंह (45) पुत्र बलराम सिंह निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश, हाल निवासी अकबर कॉलोनी सेलाकुई के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *