Haridwarउत्तराखंडदुखद

अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी बेकाबू कार, एक शव बरामद, पुलिस की छानबीन जारी

अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी बेकाबू कार, एक शव बरामद, पुलिस की छानबीन जारी

दिनांक/04/06/2025

Haridwar/Uttarakhandprime 24×7 

हरिद्वार। जिले में बुधवार को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर गंगनहर में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद एक शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस जानकारी जुटा रही है कि कार में कितने लोग सवार थे। गंगनहर में पुलिस का तलाशी अभियान जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली की नारसन पुलिस को बुधवार की सुबह सूचना मिली कि मोहम्मदपुर झाल के पास एक कार गंगनहर में गिरी हुई है। सूचना पर तत्काल पुलिस स्टेशन प्रभारी मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और झाल कर्मियों से जलस्तर कम कराया गया। इसके बाद जब पुलिस टीम ने गंगनहर में नीचे जाकर निरीक्षण किया तो कार होंडा सिटी पाई गई।

बताया गया है कि कार के पीछे के शीशे टूटे हुए थे और कार के अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। मृतक के शरीर पर अन्य कोई चोट के निशान नहीं थे। पुलिस टीम को कार के अंदर से एक आधार कार्ड बरामद हुआ, जिससे इस व्यक्ति की शिनाख्त धर्मेंद्र पुत्र बलबीर सिंह निवासी भोगांव सहारा मैनपुरी उम्र 49 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भिजवाया. फिलहाल वाहन के आस पास अन्य आपदा राहत दल के माध्यम से अन्य यात्रियों की तलाश की जा रही है। इसी के साथ टीम द्वारा वाहन को गंगनहर से निकालने की कार्रवाई की जा रही है।  का कारण तेज गति और घटनास्थल पर तीव्र मोड़ बताया गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. कार से यात्री के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। साथ ही जानकारी जुटाई जा रही है कि कार में कितने लोग सवार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button