मुख्यमंत्री के सुखदजन के संकल्प से प्रेरित डीएम का जनता दर्शन
डीएम के जन दर्शन पर बढ़ता जन का विश्वास; समाधान, रोजगार, प्रवर्तन

दिनांक/02/06/2025
Dehradun/Uttarakhandprime 24×7
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जनसुनवाई में आज 85 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें अधिकतर शिकायतें भूमि से सम्बन्धित प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में अधिकतर शिकायतें भूमि से सम्बन्धित प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त वित्तीय धोखाधड़ी, विद्युत, सिंचाई, नगर निगम, एमडीडीए, वन, शिक्षा, पुलिस, आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता दर्शन में प्राप्त होेन वाली शिकायतों को गंभीरता से लें। साथ ही निर्देशित किया कि जो शिकायत विभिन्न माध्यम से संज्ञान में आ रही हैं उनपर त्वरित कार्यवाही करें तथा अपने विभागीय स्तर पर भी शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करें।
मुख्यमंत्री के सुखदजन के संकल्प से प्रेरित डीएम का जनता दर्शन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है। पुनर्वास पशुलोक में बांध विस्थापित महिला को भूमि फर्जीवाडे़ न्याय की आस जगी है। पुलमा देवी प्रकरण पर डीएम ने बनाई समिति बनाई है। डीएम के जन दर्शन पर जनता का विश्वास बढ रहा है। जनता दर्शन में समाधान, रोजगार, प्रवर्तन सभी समाधान जनमानस को मिल रहे है। दिव्यांग बबीता को रोजगारपरक प्रशिक्षण व स्वरोगार मौके पर ही जीएमडीआईसी से स्वीकृत कराया वहीं पशुपति इन्कलेव रायुपर, अन्नपूर्णा गुंसाई के निजी प्लाट में सीवर बहने की शिकायत पर आज शाम ही निगम से स फाई करवाई। जनता दर्शन में जर्जर स्कूल भवन की शिकायत पर डीएम नाराजगी जाहिर करते हुए सीईओ से एक दिवस भीतर कृत कार्यवाही की रिपोर्ट तलब की साथ ही पूछा कि इतना बजट देने के बाद भवन जर्जर क्यों है सम्बन्धित बीईओ क्या कर रहे है। इसी प्रकार महीने पूर्व फोरेस्ट सर्वेक्षण के निर्देश फोलो न होेने पर डीएफओ पर कड़ी नाराजगी जताते हुए 3 दिवस भीतर अमल न किये जाने पर कार्यवाही की चेतावनी भी दी। फरियादी के समक्ष ही एमडीडीए एक्सईएन से भवन उल्लंघनकर्ता पर प्रवर्तन की तिथि अंकित कराई तथा एमडीडीए के अधिकारियों को नोटिस देने के उपरान्त भी कार्यवाही न होने तलब किया।
जनता दर्शन में शास्त्रीनगर तपोवन निवासी फरियादी पुलमा देवी ने डीलर्स से ऋषिकेश में 2007 भूमि क्रय कि थी जिसकी रजिस्ट्री भी है, जो आवासीय भूमि टिहरी विस्थापित को आंविटत की गई थी, वर्ष 2020 में भूमि स्वामी द्वारा वही भूमि किसी अन्य को विक्रय कर दी। डीएम ने एसडीएम ऋषिकेश की अध्यक्षता में समिति बनाई तथा प्रभारी अधिकारी कलेक्टेªट को निर्देशित किया कि समति से प्राप्त रिपोर्ट एसआईटी लैण्डफ्राड को प्रेषित करें। जनता दर्शन में रा0उ0 प्राथमिक विद्यालय मियावाला, रा0 आ0 प्रा0 वि0 भाऊवाला, प्राथमिक विद्यालय भाऊवाला तैथ्यो, प्राथमिक विद्यालय सिमोग, की जीर्णशीर्ण होने की शिकायत पर डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशत किया कि तत्काल 1 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा खण्ड शिक्षा अधिकारियों अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि इतना बजट देने के उपरान्त भी स्कूल जर्जर रहे यह बर्दाश्त नही किया जाएगा।




