DehradunHealthउत्तराखंड

निःशुल्क हैल्थ चैकअप कैम्प का 80 जरूरतमंद मरीजों ने उठाया लाभ

निःशुल्क हैल्थ चैकअप कैम्प का 80 जरूरतमंद मरीजों ने उठाया लाभ

दिनांक/28/05/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार देहरादून व मेदांता अस्पताल गुरुग्राम के द्वारा निःशुल्क हैल्थ चौकअप कैम्प का आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वाधान में किया गया जिसमें 80 मरीजों का परीक्षण कर डॉक्टरों ने उचित सलाह दी। प्रातः गुरु महाराज को मत्था टेक कैम्प का उद्धघाटन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान स. गुरबक्श सिंह राजन व श्याम अग्रवाल राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया जिसमें 80 मरीजों ने हैल्थ चौकअप करवा कर उचित परामर्श प्राप्त किया।

स. गुलजार सिंह महासचिव ने आये हुए सभी डाक्टरो व सहयोगी स्टाफ़ का आभार प्रकट करते हुए अपने पुर्ण सहयोग का आश्वासन दिया व बताया की हमें पुर्व के अनुभव से सीख लेते हुए कोविड-19 के प्रति सजग रहते हुए सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए।

हैल्थ का चौक अप डॉक्टर विजय कुमार शर्मा ( हृदय रोग विशेषज्ञ) व डॉक्टर शाहिद (सामान्य चिकित्सक) व सहायक स्टाफ़ जगत भास्कर त्रिपाठी मार्किटिगं ,श्री.आर.पी चमोली,श्री. उपेंद्र कुमार,कु.रजत (नर्स), कु.दीक्षा (नर्स), श्री सुनील, श्री अभिषेक, श्री रमन जी के द्वारा किया गया। गुरबखश सिंह राजन जी प्रधान के द्वारा कैंप में प्रदान की जा रही निःशुल्क सुविधाओं का परीक्षण कर संतुष्टी प्रकट करते हुए संगतो को इस प्रकार के कैम्पों का लाभ उठाने का आहवान किया। मार्केटिंग डी.जी.एम जगत भास्कर त्रिपाठी ने बताया कि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के संजोग से जनता की सेवा हेतु भविष्य में इसी प्रकार के हैल्थ कैम्प लगाऐ जाते रहेंगे। इस अवसर पर गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के उपप्रधान स. चरणजीत सिंह, देवेंदर सिंह भसीन,भाई शमशेर सिंह जी हैंड ग्रंथी, स.अरविन्दर सिंह भाई मोहब्बत सिंह, स. विजय पाल सिंह, गुरदियाल सिंह, गजेंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, राकेश सिंह एवं आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button