Haldwaniउत्तराखंडदुखद

अज्ञात वाहन के रौंदने से युवक की दर्दनाक मौत

अज्ञात वाहन के रौंदने से युवक की दर्दनाक मौत

दिनांक/18/05/2025

Haldwani/Uttarakhandprime 24×7 

हल्द्वानी। रविवार तड़के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर अज्ञात वाहन ने एक युवक को बुरी तरह से रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुटी है।

लालकुआं कोतवाली पुलिस के मुताबिक नैनीताल बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग सुभाष नगर एवं शमशान घाट के बीच अज्ञात वाहन ने युवक को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुटी है। मृतक युवक की उम्र 35 से 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं भेजा, जहां उसकी शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। लालकुआं कोतवाली पुलिस ने शव को सुशीला तिवारी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button