Uttarkashiउत्तराखंड

रास्ता भटके छह ट्रैकर्स को सुरक्षित निकाला

रास्ता भटके छह ट्रैकर्स को सुरक्षित निकाला

दिनांक/16/05/2025

Uttarkhashi/Uttarakhandprime 24×7 

उत्तरकाशी। केदारकांठा आरोहण के बाद लौट रहे राजस्थान के छह ट्रैकर्स रास्ता भटक गए थे। सूचना मिलने पर मोरी थाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने ट्रैक पर खोज-बचाव अभियान चलाकर ट्रैकर्स को सुरक्षित सांकरी पहुंचाया। यह ट्रैकर्स बीते बुधवार को केदाराकांठा के लिए रवाना हुए थे और बृहस्पतिवार सुबह सफल आरोहण के बाद बेस कैंप वापस लौट रहे थे।मोरी थानाध्यक्ष रणवीर चैहान ने बताया कि बीते बुधवार को राजस्थान के छह ट्रैकर्स ट्रेकिंग एजेंसी के गाइड के साथ केदाराकांठा के आरोहण के लिए रवाना हुए थे। बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे सफल आरोहण किया और बेस कैंप के लौटे।जुड्डोताल के समीप गाइड आगे निकल गया और यह लोग कुछ देर के लिए रूक गए थे। लेकिन उसके बाद रास्ते की सही जानकारी न होने के कारण ट्रैकर्स जंगल में रास्ता भटक गए। किसी तरह उनके मोबाइल से कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। उसके बाद मोरी पुलिस और वन विभाग की टीम ट्रैकर्स के खोज-बचाव के लिए रवाना हुई। बीते बृहस्पतिवार को पूरे दिन चले खोज अभियान के बाद 6 लोग सुरक्षित जुड्डोताल के समीप मिले। उसके बाद उन्हें टीम ने सांकरी पहुंचाया। चैहान ने बताया कि सभी ट्रैकर्स सुरक्षित और स्वास्थ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button