चेन लूट की दो घटनाओं में हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार
चेन लूट की दो घटनाओं में हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार

दिनांक/30/04/2025
Nanital/Uttarakhandprime 24×7
नैनीताल। दो अलग-अलग चेन स्नेचिंग की घटनाओं को खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लूटा गया माल भी बरामद हुआ है। आरोपियों मेें से एक शातिर चोर है जबकि दूसरा हिस्ट्रीशीटर व तीसरा माल खरीदने वाला ज्वैलर्स है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 18 अप्रैल तथा 20 अप्रैल को थाना हल्द्वानी क्षेत्रांतर्गत चैकी टीपी नगर एवं चैकी मंडी क्षेत्र में 2 अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं से चैन स्नेचिंग की घटनाएं घटित हुई थीं, जिनमें अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा महिलाओं के गले से पेंडेंट झपट कर फरार हो गए थे। मामलो में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों को कड़ी मशक्कत के बाद 27 अप्रैल को टांडा बैरियर से चैन स्नेचिंग की दोनों घटनाओं में संलिप्त 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का माल बरामद किया गया। साथ ही घटना में लूट का माल बरामद किये जाने हेतु पुलिस कस्टडी रिमाण्ड लिया गया तथा बदमाशों की निशानदेही पर एक ज्वैलर को भी गिरफ्तार किया गया, जिसने लूटे गए आभूषणों को खरीदकर अपराध में सहयोग किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम बाईक का नम्बर निकालकर कम भीड़-भाड़ वाले स्थानों में अकेली महिला व बुर्जुर्गो को तारगेट कर चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देते हैं, उसके बाद रामपुर में एक ज्वैलर्स को बेचकर अर्जित धनराशि को आपस में बॉट लेते हैं। गिरफ्तार बदमाशों के नाम फिरोज गांधी पुत्र नन्द राम निवासी पदमपुर थाना मिलक, जनपद रामपुर (पूर्व में 4 आपराधिक मुकदमों में संलिप्त), मुन्ना उर्फ चुना पुत्र दुनी, निवासी आगापुर ज्वालानगर, थाना सिविल लाइन, रामपुर सिविल लाईन रामपुर का हिस्ट्रीशीटर व उमेश रस्तोगी पुत्र बनवारी लाल, निवासी ज्वालानगर, संचालक केआर ज्वेलर्स, थाना सिविल लाइन, रामपुर बताये जा रहे है।




