RudrapurUncategorizedउत्तराखंडक्राइमदुखद

गार्ड ने किया भाजपा नेता पर बंदूक की नाल से हमला

लोगों ने की गार्ड की जमकर धुनाई

दिनांक/17/04/2025

Rudrapur/Uttarakhandprime 24×7 

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में शराब के नशे में एक सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड ने जमकर उत्पात मचाया और गार्ड ने भाजपा कार्यकर्ता के सिर पर बंदूक की नाल से हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने गार्ड को बुरी तरह से पीट दिया। दोनों को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 02 की नारायण कालोनी में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता रामधारी गंगवार के घर के सामने नशे में सिक्योरिटी गार्ड हंगामा कर रहा था। उनके रोकने पर गार्ड ने उन पर बंदूक की नाल से हमला कर दिया। जिससे भाजपा कार्यकर्ता को भी चोटें आई। इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ा तो बंदूक से गोली जमीन पर चल गई। इसके बाद लोगों ने आवेश में आकर गार्ड की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल गार्ड को किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि गार्ड ने एक पुलिस कर्मी के हाथ पर दांत से भी काट दिया। सूचना मिलते ही समाजसेवी सुशील गाबा, पार्षद एम पी मौर्य सहित तमाम लोग अस्पताल पहुंचे और रामाधारी गंगवार का हालचाल जाना। उन्होंने पुलिस से आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button