नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

दिनांक/03/03/2025

Pithoragarh/Uttarakhandprime 24×7 

पिथौरागढ़। नाबालिग से दुष्कर्म कर उसका वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बीती 6 फरवरी को तहसील बेरीनाग के राजस्व क्षेत्र में एक नाबालिग से शारीरिक शोषण कर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के संबंध में आरोपी विजय कोहली के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी मामले में फरार चल रहा था। उक्त मामले की विवेचना राजस्व क्षेत्र से जनपद पुलिस को प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक थाना जौलजीबी संजीव कुमार द्वारा मामले की जांच की जा रही थी। सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी और सर्विलांस की मदद से आरोपी विजय कोहली पुत्र ठाकुर राम, बलियापानी, तहसील गंगोलीहाट को बीती शाम शक्ति विहार, रूद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *