Dehradunउत्तराखंड

अधिवक्ता वैभव कृष्ण पंडित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया ।

अधिवक्ता वैभव कृष्ण पंडित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया ।

 

देहरादून, उत्तराखंड प्राइम 24 x 7 आज दिनांक 25/4/2023  को अधिवक्ता वैभव कृष्ण पंडित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया ।

निवेदन इस प्रकार है कि रुद्रा सेना के अध्यक्ष श्री राकेश तोमर उत्तराखंडी द्वारा चकराता जिला देहरादून में दिनांक 20/4 /2023 को एक धर्म सभा का आयोजन किया गया और जिसका प्रसारण फेसबुक पर भी प्रार्थी द्वारा देखा गया और उक्त धर्म सभा में विभिन्न संस्थाओं जैसे हिंदू रक्षा सेना के अध्यक्ष श्री प्रोबोधानंद गिरी एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता हठयोगी महाराज आदि कहीं अन्य वक्ताओं द्वारा मंच से अल्पसंख्यक व मुस्लिम वर्ग के लोगों को आहत पहुंचाने वह हिंदू मुस्लिम दंगे भड़काने की मंशा से ऐसे शब्दों एवं भड़काऊ भाषणों का प्रयोग किया गया जैसे अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों का बहिष्कार करना है और जरूरत पड़ने पर हिंसा का प्रयोग भी करना है और और गैर सनातनियो को देवभूमि उत्तराखंड में  बसने न देना  एवं समाज में हिंदू मुस्लिम दंगे भड़काने हेतु  दुनिया में शांति व्यवस्था तब तक नहीं आएगी जब तक हर एक जिहादी का नाश नहीं होगा तथा इन लोगों का बहिष्कार करो उनसे कोई सामान मत खरीदो नहीं इन लोगों को से कोई व्यापारिक संबंध रखो एवं उपरोक्त मंच पर उपरोक्त लोगों द्वारा ऐसी अशोभनीय भाषा एवं भड़काऊ भाषण और भाषाओं का प्रयोग किया गया जबकि रोजो का समय चल रहा था और दिनांक 22/04/ 2023 को ऐसे बर्ताव से हिंदू मुस्लिम दंगे भी बढ़ा सकते थे उक्त लोगों के द्वारा समाज में अल्पसंख्यक वर्ग एवं मुस्लिम वर्ग के लोगों को आहत पहुंचाया गया उसके धर्म व धार्मिक विश्वासों का अपमानित किया गया ।

अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि उपरोक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए संबंधित थानों को उपरोक्त लोगों के उचित कार्यवाही कानूनी कार्यवाही करने के आदेश पारित करने की कृपा करें

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button