DehradunEducationउत्तराखंड

चैतन्य टेक्नो स्कूल मैं  ईंद के दिन बच्चों को सफेद कपड़े और मुस्लिम टोपी पहनकर आने का आरोप, हंगामा

चैतन्य टेक्नो स्कूल मैं  ईंद के दिन बच्चों को सफेद कपड़े और मुस्लिम टोपी पहनकर आने का आरोप, हंगामा

 

 

देहरादून,  देहरादून से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां चैतन्य टेक्नो स्कूल  में ईद के मौके पर तुगलकी फरमान जारी करते हुए बच्चों को सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहनकर स्कूल आने का निर्देश दिया था। साथ ही बच्चों के घर से अपने साथ कोरमा ओर सीर लाने की भी बातें कहीं थी।

बताया जा रहा है कि ईद के मौके पर स्कूल पहुंचे बच्चों को स्कूल प्रबंधक ने नमाज पढ़ाई। इस के बाद अभिभावकों ने  स्कूल प्रबंधकों की शिकायत पुलिस को दी और जमकर हंगामा किया। मामले को बढ़ता देख स्कूल से प्रिंसिपल वहां से फरार हो गया। अब सोमवार को एक बार फिर से स्कूल खुलने पर हिंदू वाहिनी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने  स्कूल प्रबंधकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ईद की छुट्टी के दिन बच्चों को स्कूल में सफेद कपड़े और मुस्लिम टोपी पहनने को बोला गया था और बच्चों को अपने साथ घर से कोरमा और सीर लाने का भी निर्देश दिया गया था। इससे पहले स्कूल प्रबंधकों ने स्कूल परिसर में होली के खेलने पर रोक लगाते हुए बच्चों को रंग न खेलने की हिदायत दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button