मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल – Uttarakhand Prime 24X7

मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल

दिनांक/24/02/2025

Haridwar/Uttarakhandprime 24×7 

हरिद्वार। रुड़की क्षेत्र में मामूली से बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को किसी तरह शांत कराया गया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुइ है। इस मामले को लेकर पुलिस ने चौकसी कड़ी कर दी है।

रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा गांव में बीती रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसके बाद महिलाएं भी मैदान में कूद पड़ी। इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बमुश्किल दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। मारपीट में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हुए हैं। वहीं मौके पर मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है और कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *