एआरटीओ की सह पर भगवानपुर में चल रहे अवर लोड व बिना परमिट वाहन, बाहरी ट्रांसपोर्टरो से वसूला जा रहा महीना – Uttarakhand Prime 24X7

एआरटीओ की सह पर भगवानपुर में चल रहे अवर लोड व बिना परमिट वाहन, बाहरी ट्रांसपोर्टरो से वसूला जा रहा महीना

दिनांक/02/02/2025

Bhagwanpur/Uttarakhandprime 24×7 

भगवानपुर में एआरटीओ की सह पर ओवरलोड वाहन और बिना परमिट वाहन रात दिन दौड़ रहे हैं और बाहरी ट्रांसपोर्टरों से महीना भी वसूला जा रहा है। दरअसल मामला भगवानपुर तहसील का बताया जा रहा है जहां पर सूत्रों ने बताया कि सहारनपुर से भगवानपुर, रुड़की रोड पर प्राइवेट बसों पर एआरटीओ मेहरबान है। जबकि कुछ प्राइवेट बसों और इंडस्ट्रीज में दौड़ रहे प्राइवेट अवर लोड वाहन के परमिट भी नहीं है और वह एआरटीओ की सह पर रात दिन दौड़ रहे हैं और इंडस्ट्रीज भगवानपुर में जगह-जगह रोड को अड्डा बनाया हुआ है। सूत्रों ने यह भी बताया कि छोटे वाहनों पर एआरटीओ के सख्त रवैये को देखकर आला प्रशासनिक अधिकारी खुश है वहीं भगवानपुर क्षेत्र में सुर्खियों में चली आ रही एआरटीओ के रवैये को देखकर आम जनता खुश नहीं है वह कहीं पर भी रोड किनारे छोटे वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर देती है और बड़े वाहनों पर मेहरबान रहती है। सूत्रों ने यह भी बताया कि प्राइवेट वाहनों से दिन भर एआरटीओ हजारों रूपये की वसूली करती है और छोटे निजी वाहनों पर अपना सख्त रवैया अपनाते हुए उन्हें कलम की ताकत दिखाने को बताती है और उनसे वाहन सीज करने के नाम पर हजारों रुपए की रकम वसूलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *