
दिनांक/28/01/2025
Roorkee/Uttarakhandprime 24×7
रुड़की। निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रही श्रेष्ठा राणा और पूर्व मेयर यशपाल राणा ने भारी संख्या में उनके पक्ष में मतदान के लिए जनता का आभार जताया। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग कर लोगों से मतदान का अधिकार छीना और पैसे एवं प्रशासन के दम पर चुनाव में जीत हासिल की।
रुड़की अम्बर तलाब स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मेयर चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रही श्रेष्ठा राणा ने कहा कि जनता ने निर्दलीय होने के वावजूद उन्हें 32 हजार से अधिक मत दिए इसके लिए वह उनकी आभारी है और हमेशा जनता के साथ खड़े होकर रहेंगी। पूर्व मेयर यशपाल राणा ने आरोप लगाया कि उन्हें मुख्यमंत्री और प्रशासन ने चुनाव हराया लेकिन जनता यह हिटलर शाही जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को मत का प्रयोग नहीं करने दिया गया उन्हें लाठियों के दम पर भगाया गया। कहा कि इस प्रकार से ही अगर चुनाव करवाना है तो चुनाव ही बंद कर दे।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री लोगों से मत का अधिकार छीनना चाहते हैं उन्हें 2027 में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। कहा कि इस प्रकार के कृत्य लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है 2027 में जनता घरों से निकलकर इसका ज़बाब देगी। वहीं आरोप लगाया कि धनबल और प्रशाशन के दम पर भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव जीता है। वहीं उन्होंने कहा कि वह 2027 में चुनाव लड़ेंगे और जनता का पूर्ण आशीर्वाद उन्हें इसी प्रकार से मिलेगा।




