कांग्रेस प्रत्याशी गुलबहार और युवा नेता अभिषेक राकेश और उस्मान ने डोर टू डोर जाकर मांगे वोट – Uttarakhand Prime 24X7

कांग्रेस प्रत्याशी गुलबहार और युवा नेता अभिषेक राकेश और उस्मान ने डोर टू डोर जाकर मांगे वोट

Date/11/01/2025

Bhagwanpur/Uttarakhandprime24x7 

भगवानपुर नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने डोर टू डोर जाकर जनता से वोट की अपील की। नगर में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी जन समर्थन मिल रहा है । कांग्रेस के कार्यकर्ताओं अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गुलबाहार का मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी रचित अग्रवाल से हैं। स्थानीय कांग्रेस विधायक ममता राकेश अपनी पार्टी के प्रत्याशी गुलबाहार के लिए नुक्कड़ सभा का आयोजन कर वोट की अपील कर रही हैं। युवा कांग्रेस नेता अभिषेक राकेश ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चुनाव में पूरी ताकत झोंक रखी है और जनता से वोट की अपील कर रहे है कि विकास के लिए अपने वोट कांग्रेस प्रत्याशी करे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गुलबाहर का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास करना हमारी प्राथमिकता होगी किसी को भी विकास कार्यों से वंचित नहीं रखा जाएगा। और सभी की समस्याएं सुनकर विकास कार्य कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *