DehradunUncategorizedउत्तराखंड

निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति गठित

बैठक के दौरान किया जीत का दावा

दिनांक/31/12/2024

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। भाजपा ने निकाय चुनावों को लेकर प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति का गठन किया है। समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक में हर वार्ड, पालिका और निगम में भाजपा का परचम लहराने की रणनीति तैयार की गई। पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर सभी 100 चुनावी निकायों की संचालन समिति से समन्वय के लिए यह प्रदेश समिति बनाई गई है। जिसमें बतौर संयोजक प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सहसंयोजक प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट समेत कुल 14 विभाग शामिल हैं।

इसी क्रम में प्रचार एवं सभाओं के प्रमुख आदित्य कोठारी, सह प्रमुख सीताराम भट्ट, हिमांशु संगतानी, प्रचार सामग्री व साहित्य वितरण प्रमुख कौस्तुभा नंद जोशी, सह प्रमुख राजेंद्र ढिल्लो, जगमोहन चंद, मीडिया विभाग प्रमुख मनवीर सिंह चौहान, सह प्रमुख राजेंद्र नेगी, मानिक निधि शर्मा, कुंवर जपेंद्र, प्रचार सामग्री व साहित्य निर्माण प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन, सह प्रमुख अभिमन्यु कुमार, ओ पी कुलश्रेष्ठ, मीरा रतूड़ी, चुनाव कार्यालय प्रमुख मुकेश कोली, हरीश डोरा, लच्छू गुप्ता, आशीष रावत, विपुल मेंदोली, संवाद केंद्र प्रमुख प्रवीण लेखवार, सत्यवीर चौहान, सोशल मीडिया प्रमुख नवीन ठाकुर सह प्रमुख गंधार अग्रवाल, कुलदीप रावत, करुण दत्ता, युवा प्रमुख शशांक रावत, महिला सम्पर्क प्रमुख आशा नौटियाल, सह प्रमुख गीता रावत, भावना मेहरा, वार्ड व बूथ स्तर के कार्य प्रमुख राजेंद्र बिष्ट, सह प्रमुख मधु भट्ट, यशपाल नेगी, विशाल गुप्ता, एससी संपर्क प्रमुख समीर आर्य, दर्पण कुमार, ऋषिपाल, हिसाब किताब प्रमुख पुनीत मित्तल, सह प्रमुख साकेत अग्रवाल, प्रशासनिक कार्य व चुनाव आयोग से संपर्क प्रमुख राजीव शर्मा बंटू, सह प्रमुख पुरुषोत्तम कंडवाल, प्रभात बिष्ट को प्रमुख रूप से जिम्मेदारी दी गई है।

चुनाव प्रबंध समिति की इस पहली बैठक में प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने सभी सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लक्ष्य स्पष्ट करते हुए कहा, प्रत्येक वार्ड, नगर पंचायत, नगरपालिका और निगमों पर हमे भाजपा का परचम लहराना है। जिसके लिए हमे केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन के बीच पहुंचना है। हमारे पास पीएम के अतिरिक्त प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी का लोकप्रिय चेहरा है, जिस पर सवा करोड़ देवभूमिवासी भरोसा करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी जिलों में निकायों के संदर्भ में चुनाव संचालन समिति बना दी गई है, जिनमें समन्वय और चुनाव अभियान के प्रबंधन का काम हम सबको मिलकर करना है। चुनाव में सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की भूमिका भी बहुत हम होने वाली है विशेष कर महिला युवा एवं एससी मोर्चा। सभी को अपने अपने वर्गों में कार्यक्रमों का आयोजन करना है ताकि सर्व समाज भाजपा के पक्ष में एकजुट हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button