Dehradunउत्तराखंड

डीआईटी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस आयोजित

डीआईटी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस आयोजित

दिनांक/27/12/2024

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। डीआईटी विश्वविद्यालय, देहरादून में राष्ट्रीय गणित दिवस 2024 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के अद्वितीय योगदान को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मैथेमेटिक्स लर्निंग सेंटर (डस्ब्), डीआईटी विश्वविद्यालय; उत्तराखंड साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर और सोसाइटी फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट इन साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एग्रीकल्चर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) जेएमएस राणा, पूर्व अध्यक्ष, लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड ने रामानुजन के जीवन और कार्य पर प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने रामानुजन के गणितीय सूत्रों को हिंदू पौराणिक कथाओं के संदर्भ में जोड़ते हुए गणित के दार्शनिक महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया।

कुँवर अस्थाना ने रामानुजन के जीवन की अद्भुत यात्रा पर चर्चा की और उनकी मेहनत और दृढ़ता पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को कठिन परिश्रम और समर्पण के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया।

आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर डॉ. महेंद्र वर्मा ने “रामानुजन का टाउ फंक्शन और संबंधित कार्य” पर एक विशेष तकनीकी व्याख्यान दिया। उन्होंने रामानुजन के गहन कार्यों को बहुत सरल और रोचक तरीके से समझाया, जिससे उपस्थित जनसमूह उनकी प्रतिभा से अत्यधिक प्रेरित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button