भाजपा की महिला ब्लॉक प्रमुख को पूर्व भाजपा विधायक ने किया प्रताड़ित
भाजपा की महिला ब्लॉक प्रमुख को पूर्व भाजपा विधायक ने किया प्रताड़ित

Date-17/11/24
Bhagwanpur/Roorkee/Uttarakhandprime24x7
रिपोर्ट डॉ मुक्कर्म मालिक भगवानपुर भाजपा का नारा बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का रहा है लेकिन भाजपा के ही एक पूर्व विधायक पर भाजपा की ब्लॉक प्रमुख ने लगाए गंभीर आरोप भाजपा समर्थित भगवानपुर की ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्नवाल जिसने आज एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया प्रेसवार्ता में इसके साथ इसकी माता और साथी बीडीसी सदस्य है प्रमुख साहेबा के आरोप है कि उनके ताऊ भाजपा के पूर्व विधायक देशराज कर्नवाल ने उन्हें बहुत प्रताड़ित किया है दो साल पहले बनी ब्लॉक प्रमुख आज पहली बार मीडिया के सामने आई और उन्होंने बताया कि उनके कोरे कागजात पर हस्ताक्षर करवाए है और उनके खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा कायम करवाने का काम भी किया है उनके घर पुलिस भिजवाई है उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनका जाती प्रमाण पत्र उनके ताऊ पूर्व विधायक ने अपने कब्जे में करके रखा हुआ है कई बार मांगने पर भी नहीं लौटाया एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वो अब ब्लॉक की सभी जिम्मेदारियों को खुद निभाएंगी और उन्हें सरकार से सहयोग की पूरी उम्मीद है प्रेसवार्ता में साथ आई ब्लॉक प्रमुख की माता ने कहा देशराज कर्नवाल ने मेरी बेटी को नाम का प्रमुख बनाया ब्लॉक प्रमुख बनाकर मेरी बेटी से झाड़ू पोछा लगवाया और नौकरानियों की तरह से काम करवाया इस पूरे घटनाक्रम के बारे में जब पूर्व विधायक देशराज कर्नवाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वो कहीं बाहर है पूछने पर उन्होंने फोन पर बताया कि भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश और भाजपा नेता सुबोध राकेश मिलकर उनके साथ ये खेल खेला है ,,,,
वही भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा है कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ की है और देशराज कर्नवाल अपनी करनी का फल भोग रहे है




