Uncategorized

शिवसेना ने बाला साहेब ठाकरे को उनकी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

शिवसेना ने बाला साहेब ठाकरे को उनकी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

दिनांक/17/11/2024

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। शिवसेना उत्तराखंड द्वारा हिंदू हृदय सम्राट वंदनीय बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि हिंदुत्व के पुरोधा वंदनीय बालासाहेब जी ठाकरे 23 जनवरी 1926 को महाराष्ट्र के पुणे जिले के रत्नागिरी गांव में पैदा हुए बालासाहेब बाल्यकाल से ही राष्ट्रहित व हिंदुत्व के प्रति मुखर रहे उन्होंने देश के मजदूर, मजलूमों, गरीबों व समाज के वंचित वर्ग को समाज में उचित स्थान दिलाने के लिए 19 जून 1966 को शिवसेना की स्थापना की 17 नवंबर 2012 को उन्होंने मुंबई में आखरी सांस ली जिला प्रमुख अमित कर्णवाल ने कहा कि बालासाहेब हिंदुओं के ही नहीं बल्कि पूरे देश के नेता थे उनके जीवन से हमें समाज सेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए जिला महासचिव विकास मल्होत्रा ने भी अपने श्रद्धा सुमन साहब को अर्पित किये इस मौके पर जिला प्रमुख अमित कर्णवाल,रोहित बेदी, विकास मल्होत्रा, आनंद बडोनी,शिवम गोयल, अभिनव बेदी,राम अवतार,गुप्ता किरण गुप्ता आदि शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button