दून में 10 हजार के इनामी बदमाश व पुलिस के बीच मुठभेड़ – Uttarakhand Prime 24X7

दून में 10 हजार के इनामी बदमाश व पुलिस के बीच मुठभेड़

दिनांक/03/11/2024

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में बीती रात सिंहनीवाला में चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चालक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। लेकिन शेरपुर निर्माणाधीन हाईवे के पास बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर पर गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।सूचना मिलने के बाद एसएसपी अजय सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार बीते देर रात थाना प्रेमनगर की चौकी झाझरा में सिंहनीवाला में पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक बाइक सवार युवक चेकिंग को देखकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए सहसपुर की तरफ भाग गया। चौकी झाझरा पुलिस ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी और सभी चेक पोस्ट को चेकिंग के लिए अलर्ट करते हुए घटना के मद्देनजर जनपद की सीमाएं सील कर सभी चेक पोस्टों पर नाकाबंदी की गई।

जिसके बाद पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ शेरपुर निर्माणाधीन हाईवे के पास हुई। मुठभेड़ में बदमाश के पैर पर गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा राउंड और डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद की गई। एसएसपी अजय सिंह ने सूचना के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि मुठभेड़ में घायल बदमाश युसुफ पर थाना प्रेमनगर में 10 हजार रुपए का इनाम है। जोकि गौकशी के अपराध में वांछित है, जिसके खिलाफ थाना प्रेमनगर में गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 में मुकदमा दर्ज है। साथ ही बदमाश के अन्य अपराधों के बारे में भी जानकारी की जा रही है और बदमाश लंबे समय से गौकशी के अपराधों में शामिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *