बलात्कार व पोक्सो के अभियोग में वांछित चल रहा अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में – Uttarakhand Prime 24X7

बलात्कार व पोक्सो के अभियोग में वांछित चल रहा अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में

दिनाँक – 23/10/2024

Dehradun/Uttrakhandprime 24X7 

 

*बलात्कार व पोक्सो के अभियोग में वांछित चल रहा अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में ।*

 

*अभियुक्त को गैर प्रान्त दिल्ली से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार ।*

 

देहरादून की कोतवाली ऋषिकेश में दिनांक: 23-09-24 को वादिनी द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया कि विपिन नैय्यर नामक व्यक्ति द्वारा उनकी दो बेटियो को गोद लेने एवं सरकार से सहायता दिलाने आदि का झांसा देकर उसे बहला फुसलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया तथा विरोध करने विपिन नैय्यर द्वारा उनके साथ मार – पीट कर धमकी दी गयी। इस दौरान उनके कई बार गर्भवती होने पर विपिन नैय्यर द्वारा उनका गर्भपात भी कराया गया, इसके अतिरिक्त विपिन नैय्यर द्वारा उनकी बेटी के साथ भी छेडखानी की गयी। तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर तत्काल मु0अ0सं0 506/2024 धारा – 376/506/313/323/324/354 भादवि व 9/10 पोक्सों एक्ट पंजीकृत किया गया ।

 

महिला एवं बाल अपराध की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देश निर्गत किये गये, जिसके अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा दि0 22-10-24 को अभियुक्त विपिन नैय्यर पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी म0न0 108/305, गली न0 8, वीरभद्र मार्ग, ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र-50 वर्ष को गैर प्रान्त दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- विपिन नैय्यर पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी म0न0 108/305, गली न0 8, वीरभद्र मार्ग, ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र-50 वर्ष ।

 

*पुलिस टीम*

1- उ0नि0 प्रकाश पोखरियाल

2- कानि0 दिनेश महर

3- कानि0 अभिषेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *