देहरादून का माहौल खराब करने की कोशिश का दून पुलिस ने किया नाकाम – Uttarakhand Prime 24X7

देहरादून का माहौल खराब करने की कोशिश का दून पुलिस ने किया नाकाम

दिनाँक – 26/09/2024

Dehradun/Uttarakhand Prime 24X7

देहरादून में आज दिनाँक 26/09/2024 को अजय सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला अरेला, वार्ड नंबर 6 दातागंज जिला बदायूं उत्तर प्रदेश एवं दातागंज बदायूं की ही 16 वर्षीय युवती रेलवे स्टेशन देहरादून पर घूम रहे थे, आरपीएफ को संधिक्त प्रतीत होने पर उनके द्वारा की गई पूछताछ में युवक व युवती द्वारा सही से जवाब न देने के कारण दोनों को आरपीएफ कार्यालय में बैठाया गया तथा लड़की के घर वालों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ की लड़की अपने घर से एक दिन पूर्व बिना बताए देहरादून आई है, जिसकी गुमशुदगी बदायूं थाने में दर्ज है। लड़की के परिवार जनों को सूचना मिलने पर लड़की के परिवारजन एवं यूपी पुलिस देहरादून के लिए निकल चुकी है।

उक्त घटना अलग-अलग संप्रदाय से संबंधित होने के कारण कुछ व्यक्तियों द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया गया, पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया है, एसएसपी देहरादून स्वयं पुलिस बल के साथ इलाके में गश्त पर है। अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले लोगो को पुलिस द्वारा चिन्हित किया जा रहा है।

 

*आज दिनांक 26/9/2024 को रेलवे स्टेशन देहरादून में गैर प्रांत की नाबालिग बालिका के प्रकरण में विभिन्न समुदाय द्वारा कानून एव शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई। उक्त प्रकरण में कोतवाली नगर देहरादून में संगीन धाराओं के साथ 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है व पुलिस द्वारा घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज व वीडियो प्राप्त किए जा रहे हैं।:-एसएसपी देहरादून*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *