जनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम सोनिका ने सुनीं जनशिकायतें – Uttarakhand Prime 24X7

जनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम सोनिका ने सुनीं जनशिकायतें

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 92 शिकायते प्राप्त हुई प्राप्त शिकायतों में भूमि संबंधी विवाद, लैंड फ्राड, आपसी विवाद, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, पारिवारिक विवाद, पहाड़ों में ओवर लोडिंग, नेटर्वक समस्या आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा जल्द ही रिकार्ड चैककर विकसित करने की तैयारी की जा रही है जिस पर भूमि संबंधी रिकार्ड चैक किए जा सकेंगे, तथा भूमि धोखाधड़ी फर्जीवाडे से बचा जा सकेगा। जनसुनवाई के माध्यम से दिव्यांग बच्चे को स्कूटीदिलाए जाने पर संबंधित द्वारा जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया। विगत जनसुनवाई में एमएच काजी निवासी इंदर रोड़ द्वारा अपने दिव्यांग बच्चे को स्कूटी दिलाए जाने का अनुरोध किया गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। एमएच काजी ने जिलाधिकारी के प्रयास तथा सहायक अभियन्ता एमडीडीए अजय माथुर के समन्वय से स्कूटी दिलाए जाने पर जिलाधिकारी एवं एमडीडीए अभियन्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया।जिलाधिकारी ने चकराता त्यूनी में ओवर लोडिंग की शिकायतों पर संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि ओवरलोडिंग पर कार्यवाही करें। इसी प्रकार नेटवर्क एवं सर्वर डाउन रहने से शासकीय आॅनलाइन कार्यों में बाधा उत्पन्न होने की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी त्यूनी को जांच करने के निर्देश दिए साथ ही बीएसएनएल के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। भूमि संबंधी प्रकरणों एवं लैंड फ्राड की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जनमानस से अनुरोध किया कि भूमि क्रय करने से पहले रिकार्ड अवश्य जांच लें। तथा प्लाॅट क्रय करते समय एमडीडीए द्वारा स्वीकृत प्लाॅट ही क्रय करें जिससे भूमि संबंधी धोखाधड़ी से बचा जा सके। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें। ताकि लोगों को अनावश्यक न भटकना पड़े। साथ ही शिकायत की स्थिति के संबंध में शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *