दिनांक/11/09/2024
Uttarkhashi/Uttarakhandprime 24×7
उत्तरकाशी। गजणा क्षेत्र मे हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। हल्या का कारण शराब के नशे में आपसी विवाद होना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गाजणा पटृी के ग्राम ठाण्डी निवासी रविन्द्र द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने बडे भाई जयपाल नेगी की हत्या के सम्बन्ध मे एक तहरीर दी गयी थी, तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा बीते 9 सितम्बर को हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या की यह वारदात राजेन्द्र नेगी नाम के व्यक्ति द्वारा अंजाम दी गयी है। जिसे पुलिस ने कल देर रात तांबाखाणी से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में हत्यारोपी राजेन्द्र ने बताया कि मृतक जयपाल व वह एक ही गांव के रहने वाले हैं तथा दोनों अच्छे दोस्त थे। 2 सितम्बर 2024 को दोनों ने एक साथ स्थानीय होटल में शराब पी थी, शराब के नशे में दोनों मे धौंतरी, कमद पुल पर झगड़ा हो गया था, मारपीट के दौरान उसने मृतक जयपाल को पुल से धक्का दे दिया, जिससे मृतक की नदी में गिरने से मृत्यु हो गयी थी।
बता दें कि मृतक जयपाल का शव उसके परिजनों को गत 4 सितम्बर 2024 को कमद पुल से करीब डेढ किलो मीटर आगे चलगढी नामक स्थान पर नदी में दिखा था, जिस पर उसने पुलिस को सूचना दी गयी थी, पुलिस व एस.डी.आर.एफ. की टीम ने शव को नदी से बरामद कर पंचायतनामा कार्यवाही की। इस प्रकरण में कुछ दिन बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली उत्तरकाशी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।