Nanitalउत्तराखंडक्राइम

दुष्कर्म पीड़िता ने भाजपा नेता पर लगाया नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी

दिनांक/04/09/2024

Nanital/Uttarakhandprime 24×7 

नैनीताल। राज्य में इन दिनों भाजपा नेता व दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर लगे दुष्कर्म का मामला गरमाया हुआ है। वहीं इस मामले में पीड़ित महिला ने आरोपी दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर एक और गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुकेश बोरा पर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी गयी है।

पीड़ित विधवा महिला ने मुकेश बोरा पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मुकेश बोरा न सिर्फ उसका यौन शोषण किया करता था, बल्कि उसकी नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ करता था। बेटी ने जब यह बात मां को बताई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद महिला ने बेटी की खातिर पुलिस से गुहार लगाई, पीड़ित महिला ने कोर्ट में धारा 164 के तहत अपना बयान दर्ज कराते हुए नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर आरोप लगाया है कि मुकेश बोरा ने न सिर्फ उसका शारीरिक शोषण किया है, बल्कि उसकी नाबालिग बेटी को गलत निगाह से देखते हुए छेड़छाड़ करता था। जिससे बोरा की मुश्किलें बढ़ना तय है, पुलिस अब मुकेश बोरा पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर सकती है। जिसके बाद मुकेश बोरा की गिरफ्तारी होना तय है।

बता दें रविवार को पीड़ित महिला ने लालकुआं कोतवाली में नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ पुलिस में शारीरिक शोषण और जान से मारने की धमकी की तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मुकेश बोरा के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पति की मौत के बाद 2021 में नौकरी की तलाश में दुग्ध संघ फैक्ट्री में गई थी। जहां नैनीताल दुग्ध अध्यक्ष मुकेश बोरा ने उसे अस्थाई नौकरी पर रखा था। लेकिन बाद में परमानेंट नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुकेश बोरा ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और ब्लैकमेल कर उसका पिछले 3 सालों से शारीरिक शोषण किया जा रहा है। इसके बाद मामला उसने हिम्मत जुटा कर पुलिस में मामला दर्ज कराया है। वहीं इस पूरे मामले में एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि पूरे मामले की विवेचना चल रही है। विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ऐसे में 24 घंटे के अंदर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती है तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button