
दिनांक/28/08/2024
Rishikesh/Uttarakhandprime 24×7
ऋषिकेश। आखिरकार पुलिस ने आयरिश महिला के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी करने वाले युवक को हिरासत में लिया। युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में दर्ज मुकदमे के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने आरोपी की हिरासत की पुष्टि की है।
लक्ष्मण झूला थाना पुलिस के मुताबिक आयरलैंड निवासी एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि वह जन्माष्टमी पर अपने साथियों के साथ घूमने के लिए आई है। वो थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आश्रम में रुकी हुई है। दोपहर के समय एक युवक ने पहले उसे बुरी नजर से देखा। फिर अचानक उसने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। किसी तरह वह युवक के चंगुल से बचकर भाग निकली और अपने साथियों के पास पहुंची। जिसके बाद सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद मामले में लिखित शिकायत ली और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि आरोपी की पहचान किमसार यमकेश्वर जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए थे। आखिरकार पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेने में सफलता हासिल कर ली।




