दिनांक/10/08/2024
Dehradun/Uttarakhandprime 24×7
देहरादून। 93.5 रेड एफएम उत्तराखंड द्वारा लोकपर्व हरेला के अवसर पर देहरादून स्थित हिमालयन कल्चरल सभागार में गो ग्रीन सीजन 2 ग्रीन एनर्जी एक्सपो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने संबोधन में कहा, ग्रीन एनर्जी न केवल हमारे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की नींव भी रखती है और हमें इस दिशा में अधिक जागरूक और सक्रिय होना होगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने रेड एफएम द्वारा हरेला पर्व पर उत्तराखंड में 1 लाख पेड़ लगाने के लक्ष्य को पूरा करने पर उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा की हमे हर वर्ष हरेला के अवसर पर नये पेड़ हीं नहीं लगाने बल्कि उन्हें बचाना भी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रकृति संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है, नहीं तो आज बरसात के मौसम में हम पानी से त्रस्त है और कुछ महीनों में पानी के लिए त्रस्त रहेंगे। प्रकृति हमे बार बार चेतावनी दे रही है अगर हम आज नहीं जागे तब देर हो जाएगी। कार्यक्रम में आए युवाओं के उत्साह को देख उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को आपसे बड़ी उम्मीद है। कार्यक्रम के अंत में, विधानसभा अध्यक्ष ने एक्सपो में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया, जहां उन्होंने प्रदर्शित की गई नवाचारी तकनीकों और परियोजनाओं की सराहना की। उन्होंने आयोजकों और प्रतिभागियों को इस उत्कृष्ट प्रयास के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम उत्तराखंड को ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैंट विधायक सविता कपूर सहित विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, उद्यमी और अन्य विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।