Dehradunउत्तराखंड

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने सीयूवी का नाम रखा विंडसर

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने सीयूवी का नाम रखा विंडसर

दिनांक/02/07/2024

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7

देहरादून। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अपने आगामी मॉडल के नाम की घोषणा कर दी है। भारत के पहले क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल (सीयूवी) का नाम विंडसर रखा गया है। यह इंटेलिजेंट सीयूवी दुनिया भर में मशहूर विंडसर कैसल से प्रेरित है। यह कैसल वास्तुकला का बेजोड़ नमूना होने के साथ ही शाही विरासत का प्रतीक भी है। नई एमजी विंडसर भी देखने में किसी एतिहासिक महल का अहसास कराएगी। इसे बेहद खूबसूरती के साथ तैयार किया गया है, साथ ही यह क्रॉसओवर व्हीकल सबसे बेहतरीन और रॉयल लुक देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। अपने आकर्षक डिजाइन के साथ, कार के हर पहलू को उसी प्रीमियम क्वालिटी और लग्जरी के साथ पेश किया गया है जिसके लिए विंडसर कैसल को पहचाना जाता है।

सदियों पुरानी शाही विरासत को अपने भीतर समाए यह प्रतिष्ठित विंडसर कैसल आज की आधुनिक दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाए है। यह ऐतिहासिक भव्यता और आधुनिक बदलावों का बेजोड़ संगम है। ठीक इसी तरह एमजी विंडसर भी एडवांस टेक्नोलॉजी और क्लासिक लुक को एक साथ पेश करती है। जिस तरह विंडसर कैसल ठाठबाट, शानोशौकत और अपनी खास जीवन शैली को प्रदर्शित करता है, ठीक वैसे ही एमजी विंडसर को आधुनिक ग्राहकों के लिए एक प्रीमियम कार के रूप में पेश किया गया है। यह उन ग्राहकों के लिए पर्फेक्ट कार है जो किफायत और क्लास दोनों की तलाश में रहते हैं। कंफर्ट, स्टाइल और टेक्नोलॉजी के साथ इस इंटेलिजेंट सीयूवी को ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में एक मॉर्डर्न मार्वल के रूप में पेश किया गया है। इस मौके पर बात करते हुए जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के चीफ कॉमर्शियल ऑफीसर सतिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि हम अपनी अपकमिंग सीयूवी एमजी विंडसर के नाम की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। विंडसर कैसल दुनिया भर में अपने राजसी ठाठ-बाट और गौरव का प्रतीक रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button