सांप के काटने से बुआ और भतीजे की मौत – Uttarakhand Prime 24X7

सांप के काटने से बुआ और भतीजे की मौत

दिनांक/3/7/24

Champawat/Uttarakhandprime 24xx7

चंपावत। बरसात के मौसम में सांप भी इंसानों की जान के दुश्मन बन रहे है। टनकपुर के ग्राम नायकगोठ निवासी एक किशोर व उसकी बुआ को सांप ने काट लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा नायकगोठ निवासी 19 वर्षीय सुजल टम्टा पुत्र सुरेश टम्टा और उसकी बुआ रेखा देवी पत्नी भगवान राम उम्र 47 साल को कमरे में घुस कर सांप ने काट लिया। जब उन्हे सांप ने डसा, दोनों गहरी नींद में थे। जब वो अचानक चिल्लाए तो परिजन उठकर उनके कमरे की ओर दौड़े। जिस पर परिजनों को इस बात की जानकारी हुई कि दोनों को सांप ने काट लिया है। परिजन उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में सुजल व उसकी बुआ रेखा देवी ने दम तोड़ दिया। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी एकत्रित की जा रही है। सर्पदंश की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *