उत्तराखंड

जनसुनवाई कार्यक्रम में दर्ज हुईं 96 शिकायतें, डीएम सोनिका ने सुनीं शिकायतें

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 96 शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में बिजली, पानी, सिंचाई, आपसी विवाद, शिक्षा, आरटीई के माध्यम से एडमिशन दिलाने, परिजनों द्वारा परेशान किए जाने, खनन, भूमि संबंधी प्रकरण प्राप्त हुए। जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने अपने दो वर्ष के बच्चे के साथ जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ तथा बच्चे ने पैन भेंट कर आभार व्यक्त किया। उक्त महिला गत सप्ताह जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंची थी, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों को कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, जिस पर रेखीय विभागों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चे को उसकी माॅ को बच्चे से मिलवाया।  जनसुनवाई में हरिपुरकला रायवाला निवासी खुशबू शर्मा ने उनका बच्चा दिलाए जाने पर जिलाधिकारी देहरादून को धन्यवाद दिया। खुशबू ने बताया कि उनके ससुराल वालों द्वारा फरवरी में उनको घर से निकाल दिया था। पुलिस द्वारा काउंन्सलिंग करायी गई तथा हर काउंसलिंग में बच्चे को वापस दिलाने का मांग की गई किन्तु उनके बच्चे को वापस नहीं दिया गया। किसी परिचित ने महिला को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में फरियाद ले जाने को कहा। इसके उपरान्त उन्होंने जनसुनवाई में जिलाधिकारी देहरादून को अपनी पीड़ा सुनाई जिस पर जिलाधिकारी ने 28 मार्च को रेखीय विभाग को उनकी ओर से पुलिस को पत्र प्रेषित कर बच्चा वापस दिलाए जाने के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिस पर सम्बन्धित राज्य के रेखीय विभाग से समन्वय करते हुए उसी दिवस में खुशबू शर्मा को उसका बच्चा वापस मिला इसके लिए खुशबू ने जिलाधिकारी एवं राज्य सरकार सहित संबंधित अधिकारियों का धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button