कर्नल अंशुमान भदौरिया ने निम के प्रधानाचार्य का पदभार किया ग्रहण – Uttarakhand Prime 24X7

कर्नल अंशुमान भदौरिया ने निम के प्रधानाचार्य का पदभार किया ग्रहण

उत्तरकाशी। नेहरु पर्वतारोहण संस्थान (निम) को नया प्रधानाचार्य मिल गया है। शनिवार को कर्नल अंशुमान भदौरिया ने संस्थान के प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया। पूर्व प्रधानाचार्य अमित बिष्ट के स्थानांतरण के बाद से यह पद रिक्त चल निवार को निम के नव नियुक्त प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया ने पदभार ग्रहण कर संस्थान में तैनात प्रशिक्षक व अन्य कर्मियों से मुलाकात की। भारतीय सेना की 6 पैरा एसएफ (विशेष बल) बटालियन में तैनात रहे कर्नल भदौरिया ने संस्थान को आगे बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता बताया।पिछले 23 वर्षों से भारतीय सेना में सेवा दे रहे कर्नल अंशुमान भदौरिया का प्रधानाचार्य के रुप में कार्यकाल तीन से चार वर्षों का होगा। कर्नल भदौरिया निम के 16वें प्रधानाचार्य हैं। इस अवसर पर निम के उप प्रधानाचार्य मेजर देवल बाजपेई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *