कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर रूप से घायल – Uttarakhand Prime 24X7

कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

दिनांक/6/6/24

Pithoragarh/Uttarakhandprime 24×7

पिथौरागढ़। गणाई गंगोली क्षेत्र में कार ऊपरी सड़क से नीचे की रोड पर गिर गई। हादसे के वक्त कार में ड्राइवर समेत दो लोग सवार थे, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल का हॉस्पिटल में ही उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कार सवार प्रकाश कार्की और सूरज रौतेला थल से हल्द्वानी जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में गणाई गंगोली तहसील मुख्यालय के पास उनके साथ हादसा हो गया। उनकी कार पहाड़ी से निचली सड़क पर गिर गई। इस हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं राहगीरों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें हॉस्पिटल लेकर गई, लेकिन डॉक्टरों ने भट्टी गांव निवासी सूरज सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रेम नगर निवासी प्रकाश सिंह को उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक के घर में हादसे की जानकारी दे गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *