
दिनांक 30/05/2024
Dehradun/Uttarakhandprime24x7
देहरादून की कोतवाली पटेलनगर मैं दिनांक-29-05-2024 को वादी श्री रोहित कुमार पुत्र श्री सुरेश चन्द्रा निवासी महेश्वरी विहार चन्द्रबनी रोड सेवलाकला कोतवाली पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 21-05-2024 को उन्होंने अपनी स्कूटी (ज्यूपिटर) सं0-यू0के0-15-बी-0770 आईएसबीटी के निकट चन्द्रा फूड के सामने खडी की थी, जिसे वहां से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। जिस पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर *मु0अ0सं0-361/2024 धारा-379 भादवि बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया ।
वाहन चोरी की घटना की गम्भीरता को देखते हुए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का मुआयना कर आस-पास के लोगों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का गहनता से अवलोकन किया गया , साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक 29-05-2024 को घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त रामवीर फर्स्वाण पुत्र दलवीर सिह को चन्द्रमणी रोड आर्मी ग्राउण्ड के पास से चोरी की स्कूटी (ज्यूपिटर) सं0-यू0के0-15-बी-0770 के साथ गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशा सम्बन्धित खर्चों की पूर्ति करने के लिये उसके द्वारा उक्त स्कूटी को दिनांक 21-05-2024 को आईएसबीटी स्थित चन्द्रा फूड के सामने से चोरी किया गया था। अभियुक्त आज उक्त स्कूटी को बेचने की फिराक में था, इससे पूर्व ही दून पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद स्कूटी को कब्जे पुलिस लिया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
रामवीर फरस्वाण पुत्र दलवीर सिह फरस्वाण निवासी छः नम्बर पुलिया आदर्श कालोनी निकट हनुमान मन्दिर थाना रायपुर देहरादून उम्र 19 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण
1- स्कूटी (ज्यूपिटर) संख्या -यू0के0-15-बी-0770
पुलिस टीम
1-अ0उ0नि0 श्री डालेन्द्र चौधरी कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून
2-कानि0 सोनी कुमार ।
3- कानि0 आशीष असवाल ।
4-कानि0 आबिद अली ।



