खाई में गिरी स्कूटी, एक व्यक्ति की मौत – Uttarakhand Prime 24X7

खाई में गिरी स्कूटी, एक व्यक्ति की मौत

दिनांक/28/5/24

Rishikesh/Uttarakhandprime 24×7

ऋषिकेश। नीलकंठ मार्ग पर गरुड़ चट्टी के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गरुड़ चट्टी से लगभग 500 मीटर आगे नदी की तरफ एक स्कूटी खाई में गिर गयी। सूचना पाकर मौके पर पहंुची जल पुलिस और स्थानीय पुलिस ने देखा तो नदी किनारे एक स्कूटी सं पड़ी हुई थी। उसके पास दो व्यक्ति भी पड़े हुए थे। दोनों को रेस्क्यू कर स्थानीय अस्पताल लक्ष्मण झूला लेकर आया गया। वहां चिकित्सकों द्वारा एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल को हायर सेंटर एम्स उपचार के लिए भेजा गया। घायल का नाम संधीर कुमार फोगाट पुत्र प्रमोद चैधरी, निवासी ग्राम इंद्रीपुर पोस्ट पीपला भोला रोड मेरठ उम्र 26 वर्ष बताया रहा है। जबकि मृतक का नाम मुकेश सिंह पयाल पुत्र वीरेंद्र सिंह बयान निवासी अमडी तली नीलकंठ थाना लक्ष्मण झूला, उम्र 40 वर्ष बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *