खाई में गिरी कार, 12 लोग घायल – Uttarakhand Prime 24X7

खाई में गिरी कार, 12 लोग घायल

दिनांक/24/5/24

Nanital/Uttarakhandprime 24×7

नैनीताल। शुक्रवार को ज्योलीकोट-नैनीताल-हलद्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हलद्वानी की ओर जा रही पर्यटकों से भरी कार अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार में सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से खाई से निकालकर उपचार के लिए हलद्वानी भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार कार में कुल 12 लोग सवार थे। जिनमें पांच बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना डेढ़ बजे के तकरीबन की है, उक्त कार में सवार लोग नैनीताल से घूमकर वापस हल्द्वानी की ओर वापस जा रहे थे कि दो गांव से पहले अचानक कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस कर्मियों, चैकी इंचार्ज अवनीश मौर्या ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।सभी कार सवार अयोध्या के निवासी बताए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *