पेड़ से लटका मिला युवक का शव – Uttarakhand Prime 24X7

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

दिनांक/17/5/24

Dehradun, Uttarakhandprime 24×7

देहरादून। जौलीग्रांट अस्पताल से कुछ ही दूरी पर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को स्थानीय लोगों की मदद से नीचे उतारा। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक की शिनाख्त दीपक (25) पुत्र रामपाल निवासी ग्राम हंसाखेड़ा थाना नाखी तहसील हसनगंज जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना देकर पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।चैकी इंचार्ज सुमित चैधरी ने कहा कि मृतक जौलीग्रांट में ही काम करता था। करीब डेढ़ माह पूर्व ही वह यहां आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *