महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश – Uttarakhand Prime 24X7

महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश

दिनांक/3/5/24

Dehradun, Uttarakhandprime 24×7

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में हाइवे चैड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक हिस्से के हाइवे पर आ जाने से अवरुद्ध मार्ग को तुरंत खोलने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी चमोली और लोनिवि सचिव को हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के द्वारा किए जा रहे हाइवे चैड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक हिस्से के हाइवे पर आ जाने से अवरुद्ध बद्रीनाथ मार्ग को तुरंत खोलने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हाइवे को बिना किसी विलम्ब के तत्काल खोल कर रसद पहुंचाने का कार्य किया जाये। श्री महाराज ने कहा कि सीवेज उपचार के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने जो मानक तय किये हैं उनका पालन भी किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *