अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद – Uttarakhand Prime 24X7

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

दिनांक/30/4/24

Dehradun, Uttarakhandprime 24×7

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा भारती ने तुरंत अग्नि पीड़ितो के लिए भोजन,बर्तन कपड़े आदि की व्यवस्था कर ,मदद पहुंचाई। उल्लेखनीय है गोविंदगढ़ मलिन बस्ती में आग लगने से बेहद गरीब परिवारों की जुग्गी झोपड़ी पूरी तरह से नष्ट हो गई, पीड़ित परिवारों का रसोई का सामान, कपड़े ,बक्से आदि जल कर राख हो गए, दमकल विभाग के वाहन आने और आग बुझाने तक वहां कुछ भी नही बचा।

इस घटना के बाद बस्ती में तुरंत सेवा भारती के कार्यकर्ता पहुंचे और उन्होंने पीड़ितो के लिए सबसे पहले भोजन पानी की व्यवस्था की।

इसके बाद शहर के सभ्रांत लोगो से मदद लेकर कपड़े,बर्तन, बाल्टी, तिरपाल, दरी आदि एकत्र करके घटना स्थल पर पहुंचाई और पीड़ितो में वितरण किया। सेवा भारती ने एक माह का राशन भी एक एक परिवार को सौंप दिया और फिर से झोपड़ियां बनाने में भी मदद का आश्वासन दिया।प्रांत मीडिया संवाद प्रमुख बलदेव पाराशर व

सेवा प्रमुख विजय शर्मा ने बताया कि अग्नि कांड से प्रभावित एक परिवार में मई माह में बेटी का विवाह होना था उनका सारा सामान भी जल गया था। हमारी संस्था ने उक्त विवाह के लिए पुनः सामान जुटा लिया है जोकि उनके सुपुर्द किया जाएगा। सेवा कार्य में सुभाष वर्मा जी,सतीश जी मातृ मण्डल से सपना नंदा ,सुनीता पांडेय जी ,ऋतु गोयल,मालिनी आदि द्वारा सहयोग किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *