डीएम ने जल स्रोतों के संरक्षण के लिए ठोस कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए – Uttarakhand Prime 24X7

डीएम ने जल स्रोतों के संरक्षण के लिए ठोस कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए

दिनांक/30/4/24

Dehradun, Uttarakhandprime 24×7

देहरादून। जनपद में पानी के दुरूपयोग की रोकथाम के संबंध में जिलाधिकारी सोनिका ने जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को जनपद में ग्राउण्ड वाटर की स्थिति का सर्वे कराने तथा जल स्रोत के संरक्षण के लिए ठोस कार्य योजना पर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही किन-किन क्षेत्र/प्रतिष्ठानों में पानी का दुरूपयोेग हो रहा है की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम वीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह अधीक्षण अभियंता नगर जल संस्थान राजीव सैनी, अधि0 अभि0 दीपक नौटियाल, सहायक अभियंता रामकुमार, अधि.अभि निर्माण खण्ड कंचन रावत सहित जल संस्थान के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *