कपड़े के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक – Uttarakhand Prime 24X7

कपड़े के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

दिनांक/23/4/24

Haldwani, Uttarakhandprime 24×7

हल्द्वानी। नैनीताल रोड के पास अंबिका बिहार कॉलोनी में एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ही आग भीषण रूप से फैल गई। जिससे 3 मंजिला भवन भी आग की चपेट में ले लिया। जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड के अंबिका विहार कॉलोनी के पास हेमंत शाह नाम के व्यापारी हैं। जिनका रेडीमेड कपड़े का काम है। उन्होंने घर पर गोदाम भी बना रखा था। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई है। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उधर, आग लगने की सूचना मिलने पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर टीम ने तीन मंजिला भवन में लगी आग पर बमुश्किल काबू पाया।

गनीमत रही कि किसी भी तरह से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग लगने के चलते लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। फिलहाल, आग को बुझा लिया गया है. अब फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की तकनीकी रिपोर्ट देगी। वहीं, आग से लाखों का नुकसान होने पर व्यापारी के माथे पर बल पड़ गया है। वहीं, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि आग की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अग्निशमन की गाड़ियों को भेजा गया। जहां टीम ने आग पर काबू पा लिया है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। आग के चलते व्यापारी को भारी नुकसान पहुंचा है. गनीमत है कि समय रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *