शत प्रतिशत रहा विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम – Uttarakhand Prime 24X7

शत प्रतिशत रहा विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम

डोईवाला। न्यू एरा चिल्ड्रन एकेडमी खैरी डोईवाला में विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र , छात्राओं को सम्मानित किया गया इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति भट्ट ने दूरभाष के माध्यम से छात्र, छात्राओं को शुभकामनाएं दी, मंच का संचालन सुनीता प्रभाकर ने किया इस अवसर पर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर डॉ भूपेन्द्र यदगंनी ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट से अभिभावकों अवगत कराया, सिमरन कौर, कविता जोशी, मीनाक्षी, निधि गौड़ ममता राणा, संदीप बमोला, प्रियंका बमोला, ने सभी छात्र, छात्राओं को शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ममतोष गैरोला ने सभी छात्र, छात्राओं को शुभकामनाएं दी और लग्न एवं मेहनत के साथ लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया एवं सभी उपस्थित अभिभावकों का धन्यवाद किया जिनके सहयोग से विद्यालय प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *